न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं सहित अन्य के निशाने पर सांसद डॉ जावेद आजाद

किशनगंज/संवादाता

किशनगंज संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस सांसद डॉ जावेद आजाद का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है ।जिसके बाद सांसद डॉ जावेद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के निशाने पर है ।दरअसल बहादुरगंज महेश बथना पंचायत के एक युवक मोहम्मद जमाल के द्वारा सांसद डॉक्टर जावेद को मोबाइल पर फोन किया गया । जिसमें जमाल सांसद डॉक्टर जावेद से बाढ़ की वजह से उत्पन्न समस्या के निदान हेतु गुहार लगाई गई ।

लेकिन सांसद डॉ जावेद उसकी बात सुनकर आगबबुला हो गए और उसे फटकार लगा दी ।जिसके बाद ना जाने किस ने ऑडियो को वायरल कर दिया और अब भाजपा के कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के अन्य लोगो द्वारा सोशल मीडिया पर सांसद डॉ जावेद आजाद का मज़ाक उड़ाया जा रहा है । कांग्रेस नेताओं से पूरे मामले पर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई लेकिन सभी इस मामले पर चुप है ।हालाकि ऑडियो में पहले जमाल सांसद के पीए से बात कर रहा है उस जगह को काट दिया गया है उसने पीए से क्या बात की और सांसद क्यो गर्म हुए यह तो सांसद के द्वारा ही बताया जाएगा । लेकिन फिलहाल क्षेत्र के लोगो को चुटकी लेने का एक मौका मिल गया है और लोग उसका बखूबी फायदा उठा रहे हैं ।

Share this news

Leave a Comment