न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : ससुर ने बहू को मारा चाकू खुद भी जहर खा कर किया आत्महत्या

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डोहर पंचायत के डोहर मलानी गांव में रविवार के दिन पारिवारिक विवाद में ससुर ने बहु को चाकू मारकर जख्मी कर दिया एव स्वयं कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डोहर मलानी गांव के वार्ड संख्या 06 निवासी ईश्वर लाल पिता स्व बुध लाल अपने बेटे सुखदेव लाल का विवाह करीब 10वर्ष पूर्व पास ही के गांव में करवाया थे।विगत दो वर्षों से ससुर एवम बहु में काफी अनबन हो रही थी तभी रविवार के दिन भी ससुर ईश्वर लाल एव उनकी बहू सुंदरी देवी में भी परिवाररिक विवाद शुरू हो गया ।

जिससे कि गुस्से में आकर ससुर ईश्वर लाल ने चाकू से अपने बहु सुंदरी देवी पर दो बार चाकू से वार कर जख्मी कर दिया उसके बाद ससुर ईश्वर लाल ने स्वयं कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक ईश्वर लाल के पुत्र सुखदेव लाल घर पहुंचकर घटना की जानकारी बहादुरगंज पुलिस को दिए।सूचना मिलते ही बहादुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल महिला सुंदरी देवी को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज लायी एव मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।


सर्किल इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है जांचोपरांत आगे की कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Share this news

Leave a Comment