न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :दिघलबैंक प्रखंड के कई पंचायतों में बाढ़ का प्रकोप ।पलायन को मजबुर ग्रामीण

शिव नारायण प्रसाद

भारत नेपाल सीमा से सटे दिघलबैंक प्रखंड के गांव एक बार फिर बाढ़ की चपेट में है । इलाके की एक बड़ी आबादी की जान ख़तरे में है ।लगातार बारिश की वजह से कई गांव में पानी भर गया है ।

बताते चले कि दिघलबैंक प्रखंड के सिंघीमारी पंचायत के कई गाँव हुए जलमग्न कनकई नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने के कारण लोगों के घरों में घुसा बाढ़ का पानी हालात काफी भयाभव है और सड़कों पर पानी बह रहा है ।

लोग अपनी जान बचाने के लिए घरो से कर रहे है पलायन जिसमे सिमलडाँगी,राहीमुनि पलसा,कंचनबड़ी, मन्दिरटोला गांव की हालात बहुत ही दयनीय हो रही है।

लोग अपने जान बचाने की कोशिश में घरों को छोड़कर पलायन कर रहे है।मालूम हो कि हर साल बाढ़ की विभीषिका झेलने को मजबुर है यहां के लोग ।बारिश अगर इसी रफ्तार में होती रही तो हालात और बिगड़ेंगे इस लिए जरूरत है अभी से प्रशासन पूरे मामले पर ध्यान दे ।

Share this news

Leave a Comment