किशनगंज /सागर चन्द्रा
पोठिया थाना क्षेत्र में प्यार, सैक्स और धोखा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ममेरे भाई ने ही बहन को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लगातार दुष्कर्म के कारण जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो उसने पीड़िता के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। घटना से हैरान और परेशान पीड़िता रविवार को न्याय की गुहार लगाने महिला थाना जा पहुंची।
जहां पीड़िता के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पोठिया थाना क्षेत्र के गोला पानबाड़ा गांव निवासी पीड़िता के ममेरे भाई मो.मतलूब का अक्सर उसके घर आना जाना था। एक वर्ष पूर्व जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान मतलूब ने उसके साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया। घटना के बाद मतलूब ने उसे जल्द शादी करने का झांसा दिया।
जिससे पीड़िता भी उसके झांसे में आ गई और मतलूब इसका फायदा उठाकर लगातार दुष्कर्म करने लगा। नतीजतन पीड़िता के गर्भ में मतलूब का बच्चा पलने लगा। जिसकी जानकारी पीड़िता के द्वारा दिये जाने पर वह टाल मटोल करने लगा। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायती भी की गई। लेकिन आरोपी और उसके परिजनों ने पंचायती में भाग लेना भी मुनासिब नहीं समझा और उसके साथ मारपीट भी की। नतीजतन स्थानीय स्तर पर इंसाफ नहीं मिलने के बाद पीड़िता न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंच गई।