न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :नाबालिग बच्ची का अपहरण ! जल्द बरामदगी नहीं होने पर पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने आंदोलन की दी धमकी

अब्दुल करीम

किशनगंज ठाकुरगंज प्रखंड के जिया पोखर थाना क्षेत्र स्थित बंदर झूला पंचायत से एक नाबालिग लड़की के अपहरण की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहां है कि 48 घंटे के अंदर अगर बच्ची की बरामदगी नहीं होती तो हजारों लोगों के साथ वह धरना प्रदर्शन कर सड़क जाम करेंगे ।

मालूम हो  अपहृत लड़की के पिता अशोक राय ने 11 जुलाई को दो लोगो पर मोबीन पिता रईसुद्दीन एवं मो हुदा पिता बुधवा मिया पर जबरन गाड़ी में बिठा कर ले जाने का आवेदन थाने में दिया है और करवाई की गुहार लगाई है । पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने कहा 10 जुलाई को घटना हुई है उसके बावजूद अभी तक नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना चिंता की बात है ।

अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है जो दिन दहाड़े धमकी दे कर घटना को अंजाम दे रहे है । 48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं होती तो वह हजारों लोगों के साथ पौआखाली  सड़क को जाम कर देंगे ।घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।दिन दहाड़े घटित इस घटना के बाद लोगो में गुस्सा है 

Share this news

Leave a Comment