न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :पोखर में नहाने गया युवक लापता । एनडीआरएफ कर रही है तलाश

किशनगंज/इरफान

पोठिया प्रखंड अन्तर्गत में शिवगंज चौक के निवासी सुकमार राय का 14 वर्षीय पुत्र बिपुर राय शुक्रवार से तापता है जानकारी के अनुसार पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के शीतलपुर पंचायत विवासी सुकमार राय के पुत्र बिपुर राय शुक्रवार के दोपहर को अपने दो साथियों के साथ घर से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित नारायण राय के पोखर नें नहाने गया था ।

परिजनों द्वारा स्थानीय गोता खोरो से पोखर के पानी में खोज बिन गई लेकिन पोखर के पानी में गहराई अधिक रहने के कारण गोता खोरों को कुछ हाथ नहीं लगा ।

शनिवार को चार बजे जिला मुख्यालय से आये एन डी आर एफ गोता खोर टीम के प्रभारी सुरेश सिहं के नतृत्व में भी घंटो खोज की गई उसके बावजूद लडके का कोई सुराग नहीं मिला है ।

पुत्र के लापता होनेससे पिता सुकमार राय पत्नी लीला देवी की रो रो कर बुरा हाल हो गया है ।

Share this news

Leave a Comment