न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार : जिले में अपराधी हुए बेलगाम, बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लूटपाट कर मारी गोली । कर्मचारी की मौत

रितेश रंजन

कटिहार जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं, कटिहार रोशना थाना क्षेत्र के लाभा महादेवपुर के एक पेट्रोल पंप में अपराधियों ने एक कर्मचारी को गोली मारकर सभी पैसे लूट कर फरार हो गए, पेट्रोल पंप के कर्मचारी को गोली लगते ही आसपास के लोग जमा हुए ,आनन-फानन में घायल अमल कुमार पोद्दार को प्राणपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,

जहां डॉक्टरों ने उन्हें कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही अमल की मौत हो गई, उधर घटना की सूचना मिलते ही रोशना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

वही पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मी एवं प्रत्यक्षदर्शी पवन कुमार ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर तीन अपराधी पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने पहुंचे ।

पेट्रोल भरवाने के बाद बंदूक की नोक से धमकाने लगे, इसी दरमियान अपराधियों ने अमल पर गोली चला दी और सारे पैसे लूट लिए। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share this news

Leave a Comment