न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पटना :लालू जेल से बाहर रहे तो एनडीए को मिलेगा पूर्ण बहुमत – सुशील मोदी

पटना /डेस्क

भाजपा के वरिष्ठ नेता सह उप मुख्य मंत्री सुशील मोदी ने कहा कि

लालू प्रसाद यदि 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले जमानत पर छूट जाते हैं,तो एनडीए के लिए तीन चौथाई बहुमत पाकर 2010का चुनाव परिणाम दोहराना आसान होगा साथ ही कहा उस समय लालू प्रसाद जेल से बाहर थे और उनकी पार्टी मात्र 22 सीटों पर सिमट गई थी। नेता प्रतिपक्ष का पद पाने की भी हैसियत राजद की नहीं थी।

मालूम हो कि कयास लगाया जा रहा है कि अक्टूबर महीने में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर आ सकते है उसके बाद श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि

लालू प्रसाद यदि जनता के बीच रहते हैं, तो उनके 15 साल के भयावह शासनकाल की याद दिलाने में हमें कोई मेहनत नहीं करनी पड़ेगी साथ ही कहा कि 1990 से 2004 तक राजद शासन के उस दौर में जिस तरह से सड़कें जर्जर हुईं, शहर-गांव अंधेरे में डूबे थे, हत्या-अपहरण- नरसंहार की घटनाओं के कारण लोगों का जीना दूभर हुआ और लाखों लोगों को महज दो वक्त की रोटी के लिए पलायन करना पड़ा था, उसकी याद ताजा करने में लालू प्रसाद से बड़ा ।श्री मोदी ने लालू यादव के जेल में रहने या जमानत पर बाहर रहने पर किसी तरह का असर एनडीए पर पड़ने की बात से इनकार किया है ।

Share this news

Leave a Comment