न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : ठनका गिरने से युवक की मौत

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


शुक्रवार के दिन बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत निशन्द्रा गांव में ठनका गिरने से एक 19 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार के दिन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत निशन्द्रा गाँव निवासी मो अमन (19वर्ष)पिता मो नुरुल अपने घर के ही निकट अपने खेत में धान की रोपनी करने गए थे तभी अचानक ठनका गिरने से मो अमन बुरी तरह ठनका की चपेट में आ जाने से झुलस गया।

वहीं खेतों में कार्यरत अन्य मजदूरों के द्वारा जख्मी मो अमन को तुरन्त इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज लाया गया

जहां चिकित्सकों ने जख्मी मो अमन को मृत घोषित कर दिया।
वहीं घटना की जानकारी प्राप्त होते ही अंचलाधिकारी बहादुरगंज कौसर इमाम समुदाययिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घटना की जानकारी से अवगत हुए।

Share this news

Leave a Comment