न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : 8 लाख के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 घंटे में 475 की मौत

देश/डेस्क

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24घंटों में सर्वाधिक 26,506 नए मामले सामने आए और 475 मौतें हुईं। देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,93,802 है । जिसमें 2,76,685 सक्रिय मामले है वहीं  4,95,513 ठीक हो चुके हैं ।बीमारी से अभी तक देेश में 21604 की मौत हुई है ।

देश में बढ़ते संक्रमण के बाद यूपी ,बिहार ,बंगाल सहित कई राज्यो में पुनः लॉक डाउन की घोषणा की गई है ।मालूम हो कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कल रात 10 बजे से 13 जुलाई को सुबह 5बजे तक लॉक डाउन बढ़ा दिया है वहीं बिहार सरकार ने भी अलग अलग जिलों में लॉक डाउन लगाया है ।

Share this news

Leave a Comment