न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :जदयू एमएलए ने घंटो बंधक बना कर ट्रक ड्राइवर को पीटा

पटना/डेस्क

बिहार के एक जदयू एमएलए की रंगदारी का मामला प्रकाश में आया है ।न्यूज एजेंसी के मुताबिक विधायक ने घंटो ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाए रखा और उसकी पिटाई की गई । ट्रक मालिक ने बताया कि

बेलदौर से JDU MLA पन्ना लाल की गाड़ी के साथ हमारा ट्रक सट गया था। जिसके बाद उन्होंने ट्रक ड्राइवर और खलासी को अपने आवास में 17-18 घंटे बंद रखा। ड्राइवर की पिटाई की गई साथ ही कहा कि मेडिकल जांच के बाद ही कुछ पता लगेगा।थाना प्रशासन जब आए और ट्रक की चाबी मांगी तो देने से मना कर दिया ।

विधायक ने मारपीट से किया इंकार

वहीं विधायक ने कहा की प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से गाड़ी यहां छोड़ कर गया है। गाड़ी का मालिक आकर गाड़ी बनवा दे इसलिए गाड़ी यहां रखी थी। मालिक आया था और गाड़ी ले गया। हां दोनों को कमरे बंद किया था पर मारपीट नहीं हुई है। अगर वो केस करेंगे तो हम भी केस करेंगे ।

Share this news

Leave a Comment