न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अररिया ! अमर हत्याकांड के एक और नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

अररिया/सुमन ठाकुर

गितवास में जुआ खेलने से मना करने को लेकर हुआ था मारपीट।

रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट पंचायत वार्ड संख्या दो गितवास में जुआ खेलने से मना करने के कारण जुआरियों द्वारा अमर कुमार साह की हत्या मामले में एक और नामजद आरोपी को रानीगंज थाना में पदस्थापित एसआई वृन्द कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर रानीगंज भरगामा सड़क मार्ग स्थित राधा कृष्ण मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

एसआई वृन्द कुमार ने बताया कि रानीगंज थाना कांड संख्या 287/2020 के दो नामजद आरोपी राजकुमार मल्लिक व मदन मल्लिक को पूर्व में ही जेल भेज दिया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात रानीगंज भरगामा सड़क मार्ग स्थित राधा कृष्ण मंदिर के समीप से एक और नामजद आरोपी रोहित मल्लिक को गिरफ्तार कर रानीगंज थाना लाया गया और पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस मामले में दो और नामजद आरोपी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताते चलें कि बीते 09 जून को थाना क्षेत्र के खरहट पंचायत वार्ड संख्या दो में जुआ खेलने से मना करने के कारण जुआरियों द्वारा अमर कुमार साह के साथ मारपीट किया गया था। अमर को अंदरूनी चोटें आईं थीं। जो इलाज के क्रम में अमर ने दम तोड़ दिया था।

वहीं घटना को लेकर मृतक अमर कुमार साह के पिता रमेश साह के आवेदन पर रानीगंज थाना कांड संख्या 287/2020 दर्ज किया गया था। वहीं रानीगंज थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव ने बताया कि अमर हत्याकांड के एक और नामजद आरोपी को अररिया से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share this news

Leave a Comment