न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पटना : बिहार के कई जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडराया । सीएम ने अधिकारियों को किया अलर्ट

8 से 12 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

पटना/डेस्क

मौसम विभाग द्वारा आगामी 8-12 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने ट्विटर पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पूर्वी चंपारण,सीतामढ़ी,शिवहर ,समस्तीपुर ,दरभंगा ,बेगूसराय , मधुबनी सहित सहरसा ,मधेपुरा ,भागलपुर ,बांका अन्य जिलों में बाढ़ कि स्थिति बन सकती है ।

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि तटबंध के निकट रहने वालो के लिए माईक से घोषणा करवा कर इसकी जानकारी दी जाए ।सीएम ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम को अलर्ट मोड पर रखने का निर्देश दिया है ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके ।

Share this news

Leave a Comment