न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : 20 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत ।

किशनगंज/इरफान

 पोठिया प्रखंड अन्तर्गत में बुधरा पंचायत के पतीला भाषा गाँव वार्ड संख्या 6 में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई ।जानकारी के मुताबिक  युवक मो शाहिद पिता मतीबुल की नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से मौत हो गई ।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बीडीओ,अंचलाधिकारी एवं प्रखंड प्रमुख जाकिर हुसैन सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घंटो की मेहनत के बाद युवक के शव को निकाला जा सका ।शव को निकालने के बाद सदर अस्पताल किशनगंज पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया गया है ।युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है एवं गांव में मातम पसर गया है ।

Share this news

Leave a Comment