न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 20,903 मामले । 379 की हुई मौत

देश/डेस्क

भारत में पिछले 24 घंटों में 379 मौतें और 20,903 नए COVID19 मामलों का एक दिन का सर्वाधिक मामला सामने आया हैं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,25,544 है जिसमें 2,27,439 सक्रिय मामले, 3,79,892 ठीक हो चुके हैं जबकि  18213 लोगो की जान अभी तक बीमारी से गई है ।

आईसीएमआर के मुताबिक 2 जुलाई तक टेस्ट किए गए सैंपलों की कुल संख्या 92,97,749 है, जिसमें से 2,41,576 सैंपलों का कल टेस्ट किया गया ।

मालूम हो कि एक दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या अब तक की सर्वाधिक संख्या है ।देश में अनलॉक की प्रक्रिया लागू होने के बाद जिस तरह लोग बेफिक्र हो गए है उसके बाद बड़ी संख्या में छोटे शहरों में बीमारी ने पांव पसार लिया है ।जरूरत है सचेत हो जाने की ताकि बीमारी के बढ़ते प्रकोप को रोका जा सके ।

Share this news

Leave a Comment