न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा बलरामपुर में धरना प्रदर्शन, बिजली विभाग के विरुद्ध लगायें नारे, दो घंटे तक आवागमन बाधित ।

विजय कुमार साहा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर इकाई कटिहार द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बिजली के बिजली आपूर्ति के विरोध में सैकड़ों की संख्या में युवा छात्र एकत्रित होकर तेलता मोड़ बलरामपुर में प्रदर्शन किया।
आवागमन बाधित रहा।अभाविप प्रखंड संयोजक विनोद कुशवाहा ने कहा कि हल्की सी हवा तथा हल्का बारिश आने पर भी दो से चार दिनों तक बलरामपुर की विद्युत आपूर्ति रोक ली जाती है और बिजली विभाग के अधिकारियों को कॉल करने पर कॉल करने वाला का नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है वर्तमान समय में स्कूल कोचिंग बंद होने की वजह से प्रखंड के छात्र अपने घर में ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं तथा नवम एवं दशम वर्ग के छात्र छात्राओं को डीडी बिहार पर पढ़ाई जाती है ।

लेकिन बिजली नहीं रहने के कारण छात्र नहीं पढ़ पाते हैं बिजली विभाग के अधिकारी तथा मिस्त्री अपनी मनमानी कर रहे हैं।

मीटर लगाने के नाम पर हजार से बारह सौ अवैध वसूली किया जा रहा है। 12:00 बजे अनुमंडल कार्यपालक अभियंता एस.डी. ई. ओ. के आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए एसडीईओ ने आश्वासन दिया कि 7 दिनों के भीतर व्यवस्था में सुधार किया जाएगा कोई अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर सात दिनों के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो पुनः अभाविप उग्र आंदोलन करेगा। इस आंदोलन के वक्त सुखदेव राय, सौरव यादव गौतम महतो,मंटू सिंह, चंदन सिंह, रवि मल्लिक, महेश्वर महतो, श्याम सुंदर महतो, सुनील सिंह,मनीष महतो, नीरज शर्मा, आनंद शर्मा,सोनू शर्मा, संदीप महतो, रवि यादव, अजय शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में युवा छात्र, महिला बुजुर्ग आदि उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment