न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :वोटर लिस्ट में सुधार को लेकर बीएलओ की बैठक आयोजित की गई

किशनगंज/विजय कुमार साहा

टेढ़ागाछ प्रखंड स्थित सभागार भवन में बुधवार को बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें भूमि सुधार उप समाहर्ता अमिताभ गुप्ता मौजूद थे।बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वोटर लिस्ट कि सुधार को लेकर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ के साथ समीक्षा की।जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित ने उपस्थित बीएलओ को निर्देश किया कि अन्य राज्यों से आये प्रवसी मजदूरों में जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है।

उनका नाम जोड़ना,एक ही व्यक्ति का अलग अलग जगहों पर से नाम हटाना,वोटर लिस्ट में अंकित प्रविष्टियों की शुद्धिकरण करना आदि कार्यों से जुड़ी प्रकिया कर योग्य व्यक्ति को वोटर लिस्ट में अंकित कर उसे लाभ दिया जाय।वही भूमि सुधार उप समाहर्ता अमिताभ गुप्ता ने सभी बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए उसके पश्चात बीएलओ को बताया कि अन्य राज्य से आए प्रवासी मजदूरों का नाम वोटर लिस्ट में देख लेना है जिन- जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है।उनसे पुनः आवश्यक दस्तावेज लेकर प्ररूप 6 भर कर देना है।बैठक में बीएलओ के मानदेय पर भी चर्चा की गई।

Share this news

Leave a Comment