अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली के सदस्य अशोक कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
भभुआ के पूर्व विधायक स्वर्गीय विजय शंकर पांडेय की पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में कई गणमान्य शामिल होंगे। इस बारे में एक भभुआ के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नई दिल्ली के सदस्य और उनके पुत्र अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि स्वर्गीय विजय शंकर पांडेय की याद में उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर पंचायत भवन खंडा में 14 फरवरी को सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है।






























