जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने आज विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से उनके कार्यालय में मुलाकात की और बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया है।
श्री आलम ने संबंधित समस्याओं पर चर्चा करते हुए बीते दिनों विद्युत स्पर्शाघात से हुई सकलैन रेजा, जनता हाट, धर्मेन्द कुमार हिम्मतनगर ,साजिद आलम की हुई मौत के बाद उनके परिजनों को अभी तक अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान जल्द से जल्द करवाने की बात कहीं है।साथ ही टंगी में ख़राब कृषि ट्रान्सफरमर को बदलने एवं बिजली बिल सुधार संबंधी मामलों पर चर्चा की।
जिसपर पदाधिकारी द्वय द्वारा उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।