न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बेतिया ! वज्रपात में मारे गए लोगो को भाजयुमो ने दी श्रद्धांजलि

विजय कुमार साहा

बिहार प्रदेश के कई जिलों में बज्रपात आपदा से 100 से अधिक लोगों के मृत्यु हो जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। बेतिया के स्थानीय शहीद पार्क में भारतीय जनता युवा मोर्चा बेतिया नगरमंडल पश्चिमी के अध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शनिवार संध्या में किया गया।

बज्रपात आपदा में मृतक लोगों के प्रति मोमबत्ती जलाकर भाजयुमो के कार्यकर्ता भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिऐ एवं 2 मिनट मौन रखकर परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई मृतक परिवार एवं उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें एवं घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिलें।

शोक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी एवं जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ ने लोगों से अपील की है कि वे ख़राब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें और वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन की ओर से जारी गाइडलाइन का अनुपालन करें। भाजयुमो जिलाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा ने कहा कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह का रहेगा। इसलिए लोगों को ख़ुद से सावधानी बरतनी होगी। बारिश और वज्रपात के समय बाहर नहीं रहने के सुझावों का पालन करना होगा।

मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनू देवी, जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह, भाजपा आईटी एंड सोशल मीडिया के प्रदेश सह संयोजक अनमोल शोभित,भाजयुमो के जिलाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा,पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता जिला मंत्री राजन पासवान,स्टडी सर्किल के जिला संयोजक अविनाश कुमार, ढाका के भाजयुमो प्रभारी छोटू शर्मा, बैरिया उतरी के मंडल अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, धिरज गुप्ता, भाजयुमो नगर मंडल पश्चिमी के नरसिम्हा राधे, विवेक मिश्रा, वीरू गुप्ता, अभिषेक कुमार, मोहित कुमार, सुशांत बरनवाल, ऋतिक राज एवं भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहें।

Share this news

Leave a Comment