न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कोरोना ! 24 घंटे में सर्वाधिक 19,459 नए मामले आए सामने 380 की मौत

देश/डेस्क

देश में covid 19 के मामले तेजी से बढ़ रहे है ।सोमवार को स्वास्थ परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटो में चाइनीज वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर अब 548318 हो चुकी है ।पिछले 24 घंटों में 380 मौतें और 19,459 नए COVID19 मामले दर्ज़ किए गए।

 
2,10,120 सक्रिय मामले जबकि 3,21,723 ठीक हो चुके ।बीमारी से अभी तक 16,475 लोगो ने अपनी जान गंवाई है ।आंकड़ों पर गौर करे तो पिछले 24 घंटे में मिले मरीजों कि संख्या अभी तक में एक दिन में मिले मरीजों कि संख्या में सर्वाधिक है उसके बावजूद ऐसा प्रतीत होता है कि आम आदमी बीमारी के प्रति पूरी तरह लापरवाह हो गया है ।लेकिन जरूरी है कि अभी विशेष सतर्कता बरती जाए ।

बिहार में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और रविवार रात को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 9224 पहुंच चुकी है साथ ही अन्य राज्यो में भी हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं ।

Share this news

Leave a Comment