कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा द्वारा चेयरमैन डा. रामेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में 150 सफाईकर्मियों एवं गरीबों के बीच कंबल एवं काटन फेसमास्क का वितरण किया गया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर जिला शाखा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में डा. सिंह एवं सचिव प्रसून कुमार मिश्र ने सफाई कर्मियों को कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महामारी की रोकथाम में स्वच्छता कर्मियों का योगदान अत्यंत सराहनीय है।




























