न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

15 साल में 55 घोटाले नहीं हुई कोई करवाई – तेजस्वी यादव

पटना /डेस्क

राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में पिछले 15 वर्षों में 55 बड़े घोटाले हुए लेकिन किसी भी बड़े अधिकारी या मंत्री के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इन घोटालों में फंसे हजारों करोड़ रुपये कौन लौटाएगा ।

साथ ही लगातार बारिश के बाद बाढ़ और जलजमाव पर भी सरकार को घेरने की कोशिश की और कहा किबांध का काम रुका हुआ है जिसकी वजह से पूरा उत्तर बिहार खतरे में है।जल जमाव के कारण सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि जिला मुख्यालय सब परेशान हैं। प्री मानसून कोई काम नहीं किया गया है बल्कि करोड़ों रुपया पानी की तरह बहाया गया है लेकिन काम जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं देता ।

मालूम हो कि श्री यादव लगातार बिहार सरकार को अपने निशाने पर रख रहे है और सरकार को घेरने की एक भी कोशिश नहीं छोड़ रहे हैं ।

Share this news

Leave a Comment