न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार ।

देश/डेस्क

हिंदुस्तान  मे कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले बढ़कर पांच लाख से ज्यादा हो गए हैं। वहीं इस बीमारी से मरनेवालों की तादाद 15 हजार से अधिक हो गई है, जबकि करीब 2 लाख 94 हजार लोग स्वस्थ हुए हैं।  वेबसाइट वर्ल्डोमीटर्स के मुताबिक शुक्रवार (26 जून) रात 10 बजे तक देश में कोरोना के कुल 506972 मामले सामने आए हैं और मृतकों की संख्या 15,662 तक पहुंच गई है।

 राहत की बात यह है कि अब तक कुल 294988 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 26 जून 2020 तक कुल 79,96,707 सैंपल का टेस्ट किया गया, 26 जून को 2,20,479 सैंपल का टेस्ट किया गया ।

मुंबई में आज कोरोना वायरस के 1,297 नए मामले सामने आए और 44 लोगों की मौत हुई। मुंबई में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 72,287 हो गई है, कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 4,177 है 

Share this news

Leave a Comment