न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

चुनाव आयोग द्वारा बुलाई गई बैठक में एनडीए ने एक चरण में चुनाव करवाने की रखी बात

पटना/डेस्क

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एचआर श्रीनिवास की ओर से शुक्रवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाजपा-जदयू के प्रतिनिधियों ने कहा कि 2010 से लेकर पिछले वर्ष के चुनाव तक कहीं भी हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। इसलिए एक ही चरण में सभी विधान सभा क्षेत्र में चुनाव करवाए जाए ।बैठक में मौजूद नेताओ ने कहा कि कर्मचारियों की कमी इसलिए नहीं होगी, क्योंकि आसपास के किसी राज्य में चुनाव नहीं है।

राज्य सरकार, बैंक और केंद्रीय उपक्रम के कर्मियों को अगर एक साथ लगा दिया जाए तो एक दिन में मतदान आसानी से कराया जा सकता है। कर्मियों की कमी नहीं होगी। इससे चुनाव में कम खर्च होगा। अधिक दिनों तक चुनाव होने से उम्मीदवारों के अलावा प्रशासन का भी खर्च बढ़ता है। राजद ने कहा कि यह चुनाव आयोग को तय करना है कि वह कैसे चुनाव संपन्न कराना चाहता है। साथ ही घर घर जा कर चुनाव प्रचार करने की अनुमति भी मांगी गई है नेताओ के द्वारा। 

Share this news

Leave a Comment