न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पीएम ने राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह से की फोन पर बात । सियासी पारा चढ़ा

पटना/डेस्क

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पटना एम्स में भर्ती वरिष्ट राजद नेता श्री रघुवंश प्रसाद सिंह से फोन पर बात किया और उनके सेहत की खबर ली। जिसके बाद बिहार के सियासी गलियारे में तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे है ।

मालूम हो कि श्री सिंह के पहले कोरोना बीमारी के चपेट में आने की खबर मिली थी बाद में रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद तत्काल उनका निमोनिया का इलाज चल रहा है ।परिजनों के मुताबिक पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है ।लेकिन पीएम के फोन के बाद हलचल मच गई है क्योंकि श्री सिंह कुछ दिनों से राजद से नाराज़ चल रहे है और उन्होने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दिया है हालाकि पार्टी द्वारा उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है ।

Share this news

Leave a Comment