न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : बुलेट शो रूम से निकला पानी लोगो के घरों में घुसा लोगो ने किया हंगामा

रसूखदार होने के कारण नहीं होती करवाई कर चुके है शिकायत – देवेन यादव

किशनगंज/अब्दुल करीम

शहर के वार्ड नंबर 3 में जलजमाव से परेशान स्थानीय लोगों ने काटा बवाल । दरअसल इमली गोला चौक से पश्चिम पाली चौक तक सड़क पर पानी का बहाव हो रहा है और आने जाने वाले लोगों को नाला के गंदे पानी से गुजरना पड़ता है ।

लोगो का कहना है कि यह पानी आसमानी नहीं बल्कि रॉयल इनफील्ड बुलेट शोरूम के कैंपस में जमा पानी है ।जिसे बुलेट शोरूम के मालिक ने पंपिंग सेट लगाकर सड़क पर बहा दिया ।

स्थानीय निवासी पप्पू सिंह ने कहा कि शो रूम मालिक से कई बार शिकायत की गई उसके बावजूद वो नहीं सुनते जिसकी वजह से हम लोग परेशान है इसपर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए ।

वहीं परेशान होकर लोगों ने इसकी शिकायत बुलेट शोरूम के मालिक से किया तो वह धमकी देने लगे लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से पहले से ही परेशान है बावजूद इसके नाला का पानी सड़कों पर आ गया है और लोगों के घरों में घुस रहा है । वार्ड पार्षद देवेन यादव ने कहा मामले को लेकर उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन रसूखदार होने की वजह से करवाई नहीं हो रही है ।

Share this news

Leave a Comment