न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार:ठनका गिरने से मृतकों कि संख्या बढ़ कर 92 पहुंची

बिहार/डेस्क

गुरुवार को बिहार के अलग अलग जिलों में हुए तेज बारिश ,आंधी तूफान और ठनका गिरने से कुल 92 लोगो की मौत हो गई ।मालूम हो कि मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक उत्तर बिहार में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया ।

बिहार के पूर्णिया ,अररिया ,किशनगंज सहित अन्य जिलों में तेज बारिश को लेकर जारी किए गए अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भी सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों को निगरानी रखने के लिए निर्देश जारी किया गया है ।राज्य के अलग अलग जिलों में रुक रुक कर तेज बारिश हो रही है जिससे बाढ़ जैसे हालात बन रहे है ।नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से कोशी नदी उफान पर है ।

बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को मृतकों के आश्रितों को 4 लाख रुपए अनुदान देने का निर्देश दिया है वहीं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने संवेदना व्यक्त किया है और आश्रितों को 10 लाख रुपए अनुदान देने की मांग सरकार से की है।

Share this news

Leave a Comment