रविवार,26 दिसंबर 2021,तिथि :सप्तमी,कृष्ण पक्ष ..आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत दैनिक पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज किसी काम में भाई-बहन आपका हाथ बटायेंगे। जिससे आपका काम जल्दी पूरा होगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते मिलेंगे और लोग आपकी कला की खुब प्रशंसा करेंगे। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। परिवारवालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। जीवन में आपको खुब तरक्की मिलेगी। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहने वाला है।
वृष राशि :आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। कई दिनों से रुका हुआ कोई जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से कोई अच्छी सलाह मिलेगी। आप किसी बात को लेकर खुद ही मुस्कुराते नजर आयेंगे। इस राशि के तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि :आज आप ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे। दिनभर के काम से आप शाम को थकान महसूस होगी, लेकिन जल्द ही रिलैक्स हो जायेंगे। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप कुछ ज्यादा ही भावुक होंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण बनाये रखें। व्यापार को लेकर आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात होगी। जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।
कर्क राशि :आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जायेगा। समाज के लोग आपसे घर पर मिलने आयेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा होने की उम्मीद है। करियर को लेकर की गई मेहनत का फल मिलेगा। आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। करियर में और आगे बढ़ेंगे।
सिंह राशि :आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। रोजमर्रा के काम में आपको सफलता मिलेगी। किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का फल आपको मिलेगा। लोगों को आपके विचार पसंद आयेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
कन्या राशि :आज आपका दिन यात्रा में बीतेगा। आप अपने परिवार के साथ मनोरंजन के लिए घर पर कोई गेम खेलने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी।





























