किशनगंज /प्रतिनिधि
भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगंज ग्रामीण मंडल द्वारा पथरिया पंचायत अंतर्गत डांगीबारी गांव में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मनाई।जिसकी अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह ने किया।उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अटल जी के चित्र पर दीपप्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दिए।कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण महामंत्री ललित सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री भरत कुमार महतो ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थितभाजपा जिला महामंत्री तरुण सिंह भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सह भाजपा ग्रामीण प्रभारी बिजली सिंह पूर्व जिला महामंत्री मनोज सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष नवल सिंह बिनोद यादव भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारीवाजपेयी जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ और निधन 16 अगस्त 2018 हुआ था।भारत के तीन बार के प्रधानमंत्री थे। वे पहले 16 मई से 1 जून 1996 तक, तथा फिर 1998 मे और फिर19 मार्च 1999 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वे हिंदी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे।वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे।


























