बिहार : शपथ ग्रहण करने पहुंचे वार्ड सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,भेजा गया जेल

SHARE:

नवादा /रामजी प्रसाद एवं संजय सुधांशु

शपथ ग्रहण करने पहुंचे एक वार्ड सदस्य को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने का मामला प्रकाश में आया है ।वार्ड सदस्य की पहचान मनोज मालाकार के रूप में की गई है ।मामला जिले के सिरदला ब्लॉक का है ।जहां पर नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें शपथ लेने पहुंचे वार्ड सदस्य मनोज मालाकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।उसके बाद गिरफ्तार वार्ड सदस्य को पुलिस ने जेल भेज दिया है ।

गिरफ्तार मनोज लौंद पंचायत के वार्ड नम्बर 06 के वार्ड सदस्य पद पर निर्वाचित हुए हैं। वार्ड सदस्य के विरुद्ध सिरदला थाना में पूर्व से ही एक किराना दुकान संचालक के बयान पर अंग्रेजी शराब बेचने व होम डिलीवरी करने के आरोप में प्राथमकि दर्ज था। जिसे एस आई गोविंद सिंह ने उप मुखिया का मतदान कराने के बाद गिरफ्तार किया है।






















सबसे ज्यादा पड़ गई