न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

स्कॉर्पियो गाड़ी से भारी मात्रा में तस्करी का शराब पुलिस ने किया जप्त

किशनगंज/बहादुरगंज/देवाशीष चटर्जी


मंगलवार की शाम बहादुरगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक तस्कर सहित भारी मात्रा में विदेशी शराब को किया ज़ब्त।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम किशनगंज की ओर से आ रही एक स्कार्पियो pb08b f8998 को एलआरपी चौक के समीप से लगभग 173लीटर विदेशी शराब के साथ जब्त कर बहादुरगंज थाना परिसर में ले गयी।


जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पांजीपारा से विदेशी शराब लोड कर सिमराही ले जाया जा रहा था ।

बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह एवम उनकी टीम के द्वारा शराब से लदे स्कार्पियो का पीछा कर एलआरपी चौक के समीप रॉयल स्टैग की 442 बोतल 375एमएल एवम मेक डोवेल्स की 19बोतल 375 एमएल कुल मिलाकर लगभग 173 लीटर के साथ पकड कर बहादुरगंज थाना ले आयी है।

वहीं शराब के साथ ही साथ स्कार्पियो से एक तस्कर मो मुन्ना पिता अब्दुल सुभान चाकुलिया डूमागढ़,गवालपोखर थाना निवासी को भी गिरफ्तार किया गया है।वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि बहादुरगंज पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर से पूछताछ की जा रही है जल्द ही शराब के धंधे में संलिप्त अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

Share this news

Leave a Comment