न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

गरीब कल्याण योजना के तहत अगले तीन महीने तक गरीबों को मिले मुफ्त अनाज – उप मुख्यमंत्री

पटना/डेस्क

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मंगलवार को फोन पर बात की और उनसे निवेदन किया कि अगले 3 महीने तक गरीबों को मुफ्त अनाज प्रदान किया जाए ।श्री मोदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लॉक डाउन में केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त अनाज वितरण से लाखो लोगो को फायदा पहुंचा है और आगे सितंबर महीने तक इसे बढ़ाने से गरीबों को लाभ मिलेगा ।

श्री मोदी ने कहा कि बिहार में एक भी ऐसा परिवार नहीं है जो मुफ्त खद्दान से वंचित रहा है साथ ही कहा कि अगर योजना आगे भी लागू रही तो लॉक डाउन के बाद सुखाड़ और बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने में लोग सक्षम होंगे ।

Share this news

Leave a Comment