देश /एजेंसी
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के तत्वावधान में काम करने वाली शीर्ष तस्करी विरोधी आसूचना और जांच एजेंसी राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के द्वारा 64वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया ।समारोह की शुरुआत केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी के द्वारा अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में संयुक्त रूप से की गई।
श्रीमती निर्मला सीतारमण ने डीआरआई और उसके अधिकारियों को विशेषकर महामारी के दौरान उनके कार्य निष्पादन और सराहनीय सेवाओं के लिए बधाई दी। वित्त मंत्री ने आसन्न संकटों के बावजूद अथक प्रयास करने के लिए डीआरआई के लगभग 800 अधिकारियों की मजबूत ताकत की सराहना की तथा महामारी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले डीआरआई के बहादुर जांबाज़ों के प्रति आदर और संवेदनाएं व्यक्त की।
वित्त मंत्री ने कहा कि ये अधिकारी भले ही जनता की नजरों में ज्यादा न आते हों, लेकिन वे अग्रिम मोर्चे पर डटे रक्षा बलों जैसा ही व्यवहार करते हैं और देश की आर्थिक सीमाओं की सुरक्षा में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। हाल ही में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ,सोना,चंदन की लकड़ी, हाथी दांत, सिगरेट आदि की तस्करी के प्रयासों का डीआरआई द्वारा पता लगाए जाने की वित्त मंत्री ने सराहना की। श्रीमती सीतारमण ने कहा कि इस तरह की प्रवर्तन कार्रवाइयों के माध्यम से ऐसे संदेश जाने चाहिए कि तस्करी के ऐसे सभी दुस्साहसी प्रयासों को सिर उठाते ही कुचल दिया जाएगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि कानून प्रवर्तन और खुफिया जानकारी जुटाने वाली एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और कार्रवाई करने योग्य खुफिया जानकारी साझा करना देश की सीमाओं की अधिक कुशलता से रक्षा करने की दिशा में एक बेहतरीन तरीका है। श्रीमती सीतारमण ने डीआरआई को दोहरे उपयोग वाली प्रौद्योगिकी वस्तुओं पर रोक लगाने के साथ-साथ हमारे देश में जहरीले कचरे की डंपिंग को रोकने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा।
इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री चौधरी ने अपने संबोधन में डीआरआई के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। श्री चौधरी ने कहा कि उन्होंने तस्करों और आर्थिक अपराधियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई के माध्यम से ख्याति बटोरी है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण और देश की आर्थिक सीमाओं की सुरक्षा में डीआरआई द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की।
राजस्व सचिव श्री तरुण बजाज ने अपने संबोधन में डीआरआई को उसके 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि डीआरआई द्वारा दर्ज मामलों का मूल्यांकन केवल आर्थिक संदर्भों से नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि डीआरआई आर्थिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा की हिफाजत में योगदान दे रहा है।सीबीआईसी के अध्यक्ष श्री विवेक जौहरी ने इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि डीआरआई के कार्य आचारनीति और परिणाम आश्चर्यजनक हैं।श्री जौहरी ने कहा कि एनडीपीएस, प्राचीन वस्तुओं, वन्य जीवों आदि की तस्करी को रोकने के लिए डीआरआई की ओर से किए जाने वाले कार्यों के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभावों की गणना ही नहीं की जा सकती। सदस्य (जांच) सीबीआईसी श्री बालेश कुमार ने डीआरआई की प्रशंसा करते हुए तस्करी विरोधी गतिविधियों,राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचा सकने वाले प्रसार संबंधी उच्च-प्रौद्योगिकी उपकरण सहित प्रतिबंधित पदार्थ की जब्ती और देश भर में सीमा शुल्क चोरी के खिलाफ दृढ़तापूर्वक, समय पर और प्रभावी कार्रवाई के लिए डीआरआई की प्रशंसा की।
इस समारोह में सीबीआईसी के पूर्व अध्यक्षों और सदस्यों, डीआरआई के पूर्व-महानिदेशकों सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया और एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण भी किया गया, जिससे इस कार्यक्रम में डीआरआई, सीबीआईसी, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों तथा दुनिया भर से भारत सरकार के अन्य अधिकारियों सहित जुड़े सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही ।
केंद्रीय वित्त मंत्री ने “भारत में तस्करी रिपोर्ट 2020-21” जारी की, जो सोने, मादक पदार्थों और नशीले पदार्थों, वन्यजीवों आदि की तस्करी, वाणिज्यिक धोखाधड़ी और अंतर्राष्ट्रीय प्रवर्तन परिचालनों और सहयोग जैसे विषयों पर संगठित परिपाटियों का विश्लेषण करती है। प्रधान महानिदेशक, डीआरआई, श्री आलोक तिवारी ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और पिछले वित्तीय वर्ष में डीआरआई के कार्य निष्पादन पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर, डीआरआई ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान, 2021’तत्कालीन भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क) के 1963 बैच के अधिकारी श्री बी के अग्रवाल को उनकी विशिष्ट और समर्पित सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।
स्थापना दिवस समारोह के बाद 7वीं क्षेत्रीय सीमा शुल्क प्रवर्तन बैठक (आरसीईएम) भी आयोजित की गई। यह बैठक साझेदार सीमा शुल्क संगठनों और विश्व सीमा शुल्क संगठन, इंटरपोल, मादक पदार्थ और अपराध मामलों के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओडीसी) और रीजनल इंटेलिजेंस लीजेन ऑफ – एशिया पैसिफिक (आरआईएलओ एपी) जैसी अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों को प्रभावी रूप से साथ जोड़ने के लिए की गई । आरसीईएम में छह देशों के प्रतिनिधि स्वयं उपस्थित हुए और 10 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने वर्चुअल रूप से भाग लिया।वहीं धन्यवाद ज्ञापन प्रधान अतिरिक्त महानिदेशक, डीआरआई (मुख्यालय), नई दिल्ली,श्री अभय कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। इस अवसर परसचिव, राजस्व, श्री तरुण बजाज, अध्यक्ष,सीबीआईसीश्री विवेक जौहरी और सदस्य (जांच)सीबीआईसी श्री बालेश कुमार भी प्रधान महानिदेशक, डीआरआई, श्री आलोक तिवारी के साथ उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 भूमिहीन … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र प्रदर्शन और … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के … Read more
- शादी करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा पोठिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी करने का झांसा देकर युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लगातार दुष्कर्म किए जाने … Read more
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय उत्सव का आयोजनकटिहार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।विरोध अब जीत के जश्न में बदल गया है। कांग्रेस आलाकमान की ओर से … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातमनसाही/कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान देशहित,सामाजिक जागरूकता,स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी जैसे विषयों … Read more
- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिकारगिल चौक पर जुटी भीड़ कटिहार– कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर युद्ध में शहीद सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर समाहरणालय से सटे कारगिल चौक पर स्थापित शहीद … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा का आयोजनजनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निष्पादन मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में पंचायत विकास दिवस के मौके पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया … Read more
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटनअमदाबाद /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र किशनपुर पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजनग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न … Read more
- मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शनजांच को छह सदस्यीय समिति गठित मनिहारी /कटिहार – नगर विकास एवं आवास विभाग ने मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता के मामलों की विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग … Read more
- मनिहारी गंगाघाट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़,सुविधाओं को लेकर उठे सवालसावन 30 जुलाई से मनिहारी /कटिहार – भगवान शिव का अतिप्रिय सावन मास 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। सावन के आगमन के साथ ही मनिहारी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले गंगाघाट … Read more
- आचार्य श्री भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष का समापन समारोह आयोजितआचार्य श्री भिक्षु ने दिया विशुद्ध अध्यात्म का बोध – मुनि प्रशांत कटिहार – मुनि प्रशांत कुमार जी, मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में आचार्य श्री भिक्षु का जन्म त्रिशताब्दी वर्ष समापन समारोह … Read more
- गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन व मूल्य संवर्धन पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षणमखाना व इससे बने पौष्टिक, स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्श डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जिले में इसकी विक्री केन्द्र खोलने को लेकर डीएओ को दिये निर्देश मखाना से बने राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का स्वाद … Read more
- फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रंगों की बिखरी छटा,120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला कौशल का परिचय दियाकटिहार – कटिहार मंडल रेल स्थित फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रविवार को नन्हे बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं का जलवा बिखेरा। हाल ही में जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित परिसर में आयोजित भव्य चित्रकला प्रतियोगिता … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा,तैयार की गई विकास योजनाओं की रूपरेखाकटिहार—जिले के प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया मो० मोजाहिद आलम की अध्यक्षता में आयोजित … Read more
- विरोध प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार, लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं : कमरुल होदासंवाददाता/किशनगंज बहादुरगंज में विरोध प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं को लेकर कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन … Read more
- बिहार बंद के दौरान बवाल: तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गएपटना, संवाददाता। बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन, पुलिस से टकराव और हिंसा के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के … Read more
- टेढ़ागाछ के कजलेटा गांव में भीषण अगलगी, दो परिवारों का घर जलकर राखटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कजलेटा, वार्ड संख्या-09 झुनकी मुसहरा में शनिवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। पीड़ितों की … Read more
News Lemonchoose वेबसाइट पर बहुत ही सस्ते दर पर अपने दुकान ,प्रतिष्ठान, संस्थान या अन्य व्यवसायिक कार्यों का विज्ञापन देकर अपने बिजनेस को लाखो लोगो तक पहुंचाए ।संपर्क करे वॉट्सएप :9431267283






















