न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बूथ स्तर पर जदयू को मजबूत करने की कवायद हुई तेज ।

किशनगंज /बहादुरगंज/देवाशीष चटर्जी

मंगलवार के दिन बहादुरगंज नगर क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक में जदयू नगर अध्यक्ष बंटी सिन्हा ने नगर क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष एवम सचिव के साथ बैठक कर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर बैठक की।बैठक के दौरान जनता दल (यू०) जदयू के नगर अध्यक्ष बंटी सिन्हा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा कि पार्टी की ओर से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गयी है।

बैठक के दौरान नगर अध्यक्ष बंटी सिन्हा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर सभी बूथ अध्यक्षों व सचिवो की बैठक कर कमिटी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही गई है इसी संदर्भ में 22 जून से लेकर 30 जून तक सभी बूथ अध्यक्षों व सचिवों की बैठक कर प्रदेश नेतृत्व को इसकी सूचना देना है एव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी आमजनो तक पहुंचाने की बात भी कही गई।

ताकि आमजन सरकार की ओर से चलाए जा रहे योजनाओं से अवगत हो सकें एवम चल रहे विकास के कार्यों की भी जानकारी से अवगत हो सकें।

बैठक में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष बन्टी सिन्हा, उपाध्यक्ष राहुल कुमार घोष, सचिव देवाशीष चटर्जी, मो. साहिद आलम, मो. शाह आलम सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment