नवादा /रामजी प्रसाद एवं कुमार विश्वास
डीएम यशपाल मीणा ने वारिसलीगंज प्रखंड अन्तर्गत झौर ग्राम में सर्वाेत्तम एग्रो फूड राईस मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने धान क्रय करने से लेकर चावल निकलने तक सभी प्रौसेस को अन्दर जाकर व्यवस्थापक से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने धान के वजन और रसीद के संबंध में कई आवश्यक निर्देश दिये। सर्वोत्तम राईस मिल में अरवा और उसना दोनों तरह के चावल का निर्माण हो रहा था।
जिला सहकारिता पदाधिकारी शहनबाज से पैक्स में धान के क्रय से मिलिंग के बारे में कई आवष्यक निर्देष दिये। झौर ग्राम में ही एग्रो इंडस्ट्री चावल मिल का निर्माण किया जा रहा है। जिसको भी जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों से धान क्रय करने के उपरांत प्राप्ति रसीद तत्काल देना सुनिश्चित करें।
उन्होंने मिल के आवश्यक कागजात और रसीद का निरीक्षण किये। जिलाधिकारी काटा के पास जाकर बारीकी से निरीक्षण किए। सर्वोत्तम मिल के पास दो धान का गोदाम भी था। उन्होंने धान के बजन और रख-रखाव एवं चावल निकालने की प्रक्रिया, धान की नमी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त किए।
पकरीबरावां प्रखंड के अन्तर्गत धेवधा पैक्स गोदाम का निरीक्षण किए।बता दें अभी तक यहां पर एकमात्र किसान से 50 क्विंटल धान का क्रय किया गया था जो गोदाम में रखा हुआ था। किसानों से धान प्राप्ति के उपरांत गोदाम से धान को राईस मिल तक पहुंचाने की सम्पूर्ण प्रक्रिया आॅन लाईन हो गयी है, इससे किसानों को काफी सुविधा मिल रही है।
किसान को अपने धान को बेचने के बाद राषि के लिए दौड़ना नहीं पड़ेगा उनके खाते में दो से तीन दिन के अंदर राषि चली जायेगी। उन्होंने पैक्स गोदाम के मालिक को स्पष्ट निर्देष दिया कि किसानों को टहलाना और राषि देने में बिलंब करने पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिष्चित है। उन्होंने स्थानीय किसानों से धान बिक्री के संबंध में फिडबैक प्राप्त किया और अपील किये कि अपने धान को पैक्स के माध्यम से ही बेचें और सरकार के द्वारा निर्धारित दर प्राप्त करें।
सरकार के द्वारा साधारण धान का मूल्य 1940 रूपये प्रति क्विंटल एवं एग्रेड धान का मूल्य 1960 रूपया प्रति क्विंटल निर्धारित है। धेवधा पैक्स के बजन मषीन को जाॅच किये और निर्देष दिये कि सही बजन से ही किसानों का धान क्रय करना सुनिष्चित करें।कौआकोल प्रखंड में निर्माणाधीन माॅ जगदम्बा राईस मिल का भी निरीक्षण किये। व्यवस्थापक के द्वारा बताया गया कि एक माह के अन्दर इस मिल को चालू कर दिया जायेगा। इसमें उसना और अरवा दोनों तरह के चावल का निर्माण होगा। व्यवस्थापक ने बताया कि राईस मिल के निर्माण के लिए सरकार के द्वारा 35 प्रतिषत सब्सिडी उपलब्ध करायी जा रही है। निरीक्षण के समय आज मो0 मुस्तकीम ओएसडी, राजवर्द्धन नोडल पदाधिकारी सहकारिता, श्री उमेष कुमार भारती अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, मो0 शहनबाज डीसीओ, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ के साथ कई पदाधिकारी उपस्थित थे।वारिसलीगंज प्रखंड के हाजीपुर पैक्स का अवलोकन के लिए पहुंचे लेकिन पैैक्स गोदाम बंद पाया गया। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी वारिसलीगंज को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1500 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्टसमेली /कटिहार – जिला के पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के ग्राम टीकापट्टी में छापेमारी के दौरान पुलिस … Read more
- बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजनडंडखोरा/कटिहार – पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस सप्ताह का प्रखंड में सफल आयोजन किया गया।इस दौरान डंडखोरा पुलिस की ओर से स्वच्छता अभियान,अफवाहों के प्रति आमजनों को जागरुक करने … Read more
- कटिहार में दिव्यांग साथियों की ‘रंगीन’ टोली गुलाल और खुशियों के साथ मनाया होलीकटिहार – होली का खुमार अब कटिहार की गलियों में दिखने लगा है। शहर के यज्ञशाला मैदान शिव मंदिर चौक में कोशी, क्षेत्रीय, विकलांग, विधवा, वृद्ध, कल्याण, समिति और दिव्यांग … Read more
- भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कमेटी गठित,21 सदस्यीय कमेटी गठितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नीरज कुमार आजाद ने जिला कमेटी की घोषणा की है। जिसमें दो सह संयोजक, 19 कार्य समिति सदस्य सहित 21 … Read more
- कटिहार:रेल थाना को मिला नया नेतृत्व,सुशील कुमार शर्मा ने संभाला पदभारकटिहार – रेल थाना में प्रशासनिक फेरबदल के तहत नए थानाध्यक्ष के रूप में सुशील कुमार शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। वहीं पूर्व रेल थाना प्रभारी मो.अलाउद्दीन को खगड़िया रेल … Read more
- कटिहार:अपहरण व दुष्कर्म में दोषी को 10-10 वर्ष की सुनाई गई सजाकटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप मिश्रा की अदालत ने बहुचर्चित अपहरण एवं दुष्कर्म मामले में कड़ा फैसला सुनाते हुए कटिहार थाना … Read more
- ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई की मौत से शिया समुदाय में आक्रोश, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ किशनगंज में जोरदार प्रदर्शनसंवाददाता /किशनगंज ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद शिया मुस्लिम समुदाय में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। इसी क्रम में 70 प्रतिशत मुस्लिम आबादी … Read more
- होली से पहले बड़ी कार्रवाई: टेढ़ागाछ पुलिस ने 1051 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर को दबोचानेपाल से लाई जा रही थी शराब, होली में थी खपाने की योजना विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने बिहार मध्य निषेध अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते … Read more
- बहादुरगंज पुलिस की करवाई: शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तारलगभग 6 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपी को बहादुरगंज थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत होली के मद्देनजर बहादुरगंज पुलिस अवैध शराब के कारोबारियों पर … Read more
- होली पर कानून व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, ठाकुरगंज थाना में शांति समिति की बैठकठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह रंगो के त्योहार होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु रविवार को ठाकुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक … Read more
- जिला मजदूर संघ का किया गया विस्तार – विकास सिंहकटिहार – शहर के श्रम कल्याण केंद्र के प्रांगण में कटिहार मजदूर संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने की। बैठक में … Read more
- कोचिंग शिक्षक को 15 वर्षों की सजा,नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाई सजाकटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छह सह पास्को अधिनियम के विशेष न्यायाधीश तेज प्रताप सिंह ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म का दोषी पाते … Read more
- हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजाकटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम द्विजेंद्र कुमार की अदालत ने हत्या का दोषी पाते हुए डंडखोरा थाना अंतर्गत भमरैली निवासी कालू शर्मा … Read more
- नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनीकोढ़ा /कटिहार – थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है तथा परिजनों का … Read more
- कार्तिकहोली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे पर रोकडीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध डंडखोरा/कटिहार – —होली पर्व को आपसी भाईचारा और शांतिपूर्वक मनाने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष विजय कुमार … Read more
- होली को लेकर शांति समिति की बैठक,सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलकोढ़ा /कटिहार- होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आदर्श थाना कोढ़ा परिसर में थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक … Read more



























