नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधि एमएलसी चुनाव के लिए अपने जीत के प्रमाण पत्र पर लगा रहे दाव

SHARE:

एम एल सी पद के उम्मीदवार जोड़ तोड़ का खेल कर चुके हैं शुरू

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने वाले नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि एमएलसी चुनाव के लिए अपने जीत का प्रमाण पत्र भी दांव पर लगा रहे हैं। गौरतलब हो कि कैमूर जिले में नौवें चरण का चुनाव संपन्न हो गया है। मतगणना के बाद जीते हुए जनप्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र भी दे दिए गए हैं। लेकिन अभी शपथ ग्रहण के पहले ही नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि एमएलसी चुनाव के लिए अपना प्रमाण पत्र देकर प्रमाण पत्र विहीन हो रहे हैं। ऐसे में यदि शपथ ग्रहण के दौरान उन्हें प्रमाण पत्र लेकर समारोह में भाग लेने का अवसर मिलता है। तो कई जनप्रतिनिधि जीत के प्रमाण पत्र के विहीन मिल सकते हैं।






बता दे कि पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद एमएलसी चुनाव होने वाला है। जिस चुनाव में अपनी जीत पक्का करने की भी मुहिम चल रही है। इस दौरान धनबल का भी उपयोग होने की लोगों में चर्चा हो रही है। अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर एक पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य ने बताया कि एमएलसी चुनाव के संभावित प्रत्याशियों द्वारा वोट करने के लिए उन्हें 10 हजार या 10 हजार से अधिक देने का ऑफर मिल रहा है। जिसके लिए उन्हें अपना चुनाव जीत के लिए मिले जनप्रतिनिधि का प्रमाण पत्र देने की बात कही जा रही है। हालांकि इस तरह के मामले का अभी कोई अधिकारी प्रमाण नहीं मिल रहा है। फिर भी लोगों में इस बात की चर्चा काफी जोर पकड़ रही है। कि विभिन्न पंचायतों के पंचायत समिति, मुखिया, वार्ड सदस्य एमएलसी चुनाव को लेकर पैसे पर अपने प्रमाण पत्र को बंधक रख रहे हैं। जिससे पंचायत चुनाव जीतने के बाद विभिन्न पदों के लिए जीत दर्ज करने के मिले प्रमाण पत्र के बावजूद प्रमाण पत्र विहीन होते जा रहे हैं।






आज की अन्य खबरें पढ़ें :









सबसे ज्यादा पड़ गई