न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

चीनी सामानों का बहिष्कार किया तो अर्थ व्यवस्था कैसे चलेगी – हेमंत सोरेन

रांची/सोहन सिंह

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि चीन का सामाना लेना है या नहीं ये भारत सरकार का विषय है। आज चीन कल नेपाल उसके बाद किसी और देश की वस्तुओं का बहिष्कार करेंगे। कितने देशों का बहिष्कार करेंगे। देश की अर्थव्यवस्था किस तरह से चलेगी।

श्री सोरेन ने कहा कि सीमा पर विवाद चल रहा है और सभी सीमाओं पर चल रहा है लेकिन चर्चा सिर्फ एक सीमा की हो रही है । श्री सोरेन ने केंद्र सरकार से स्थिति को स्पष्ट करने की मांग की और कहा कि जारी गतिरोध पर सरकार को खुद स्थिति स्पष्ट करने की जरूरत है ना कि कार्यकर्ताओं और नेताओ के माध्यम से यह करवाया जाए ।

Share this news

Leave a Comment