न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ध्वस्त कलवर्ट से परेशानी,आरसीसी पुल बनाने की ग्रामीण कर रहे हैं मांग

किशनगंज/विजय कुमार साहा

टेढ़ागाछ मुख्यालय से मटियारी जानेवाली मुख्य सड़क पर टेढ़ागाछ स्थित कलवर्ट ध्वस्त हो गया है।कलवर्ट ध्वस्त होने से लोगों को इस सड़क से आवाजाही करने में भारी परेशानी हो रही है।स्थानीय लोगों ने ध्वस्त कलवर्ट के स्थान पर आरसीसी पुल निर्माण करने की मांग प्रशासन से की है।

गौरतलब है कि यह सड़क टेढ़ागाछ -बहादुरगंज प्रखंड के लोगों का आवागमन का मुख्य सड़क है।जो काफी लंबे समय से चर्चा में रही है।ज्ञात हो कि विगत वर्ष 2012 से सड़क निर्माणाधीन थी।इस दौरान कई बार संवेदक सड़क का निर्माण शुरू किया और अधूरा छोड़ कर निर्माण कार्य छोड़ भी दिया।स्थानीय लोगों की विधायक से मिलकर बार बार सड़क निर्माण की मांग करने से निर्माण कार्य शुरू है।

लेकिन टेढ़ागाछ स्थित ध्वस्त कलवर्ट के स्थान पर आरसीसी पुल का निर्माण नहीं होने से लोगों को आवाजाही में हमेशा परेशानी लगी रहेगी।क्षेत्र के प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों ने सड़क निर्माण के साथ साथ ध्वस्त कलवर्ट से स्थान पर आरसीसी पुल बनाने की मांग विधायक से की है। ज्ञात हो कि टेढ़ागाछ-मटियारी पक्की सड़क का निर्माण कार्य विगत केई वर्षों से अधूरा था।जिसके निर्माण से टेढ़ागाछ बहादुरगंज के लोगों का आवागमन सुलभ हो जाएगा।

Share this news

Leave a Comment