न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कोरोना के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

किशनगंज /इरफान

लाॅकडाउन के छुट मिलते ही खेल प्रेमियों का उत्साह बढ़ गया हैं। इसके मद्देनजर पोठिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत में डेंजर क्लब डुहाबाड़ी के फैयाज, कबीर, तबरेज, मजहर, तालीम, नवाजिश, अफसर ,राजीक, अरफात, नासीर, नौशाद, मोहिब, नसीम द्वारा नाईट शॉर्ट बोन्ड्री टूर्नामेट का आयोजन किया गया।

जिस में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिये। फाइनल मैच देहलबाड़ी और बेलपोखर के बीच हुआ ।

जिसमें बेलपोखर के टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 6 विकेट खोकर 28 रन बनाए। जिसे देहलबाड़ी टीम के सलामी बल्लेबाज मेहफुज और सौकत की जोड़ी ओपनर बल्लेबाज के रूप में मैदान में उतरे।

मेहफुज ने 12 रन बनाकर अउट हो गए तो वही सौकत ने सिर्फ 5 रन बनाकर पबिनियन लौटे। इसी क्रम में जावेद और तौफीक नावाद मैज को जीतने तक मैदान में डटे रहे। इसी तरह 3.4 ओवर में 5 विकेट से देहलबाड़ी के टीम मैच जीत अपने नाम दर्ज कराई। देहलबाड़ी टीम के कप्तान जावेद ने कहा कि मेरे क्रिकेट प्रतियोगिता में ओपनर बल्लेबाज के एलावे नाजीम, तौफीक, सोहेल, कासिफ, राही, मुबारक, रहमत, राहुल, रेहान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जिससे खेलने में महारत हासिल हैं।

कई बार मुश्किल हालात से निपट कर मैच जीतने में कामयाब रहे हैं । बेलपोखर टीम के कप्तान रेहान आलम ने कहा कि हमारे सभी खिलाड़ी बेहतर खेले कभी हार तो कभी जीत यह तो होते रहते हैं। हम सभी खिलाड़ी बेहतर खेलने के लिए और कोशिश करेंगे। जहाँगीरपुर, दामलबाड़ी पंचायत के खेल प्रेमियों ने खुब मैच का आनंद लिया। इस मौके पर पुर्व सरपंच आफाक आदिल, मेम्बर मुर्तजा, समसुद्दीन, हारुन, अब्बास, हसीमुदीन, फारुक, इस्लाम, मुशतफा, अफजल, जाहीद, गफ्फार, जहाँगीर, जोतिन पहान, अरुण पहान और दिलीप मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment