न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

28 जून को भाजपा पंचायती राज कार्यसमिति की होगी बैठक

किशनगंज/संवादाता

पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला कार्यसमिति बैठक की तिथि 28 जून को तय की गई । उक्त जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने देते हुए कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को 
पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजीव सिन्हा  वार्ड पार्षद सहसंयोजक मनीष कुमार  वार्ड पार्षद बिट्टू कुमार  आईटी प्रभारी मंडल अध्यक्ष बहादुरगंज किसलय सिन्हा की उपस्थिति में बैठक की गई ।

बैठक में पंचायती राज प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी हितेश शर्मा ने कहा की जिले के भाजपा समर्थित सभी जन प्रतिनिधियों को संगठन में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा साथ ही कहा कि आगामी बैठक में विधान पार्षद सह भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष  भी उपस्थित रहेंगे । वहीं विधान सभा चुनाव में संगठन के सभी पदाधिकारियों को दायित्व देने की बात भी कही गई ।

Share this news

Leave a Comment