न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पुलिस ने स्मैक के साथ एक को किया गिरफतार

किशनगंज /संवादाता

किशनगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर स्मैक के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है।
एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर टाउन थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की ।

हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही गिरोह का सरगना फरार हो गया। लेकिन पुलिस रूईधासा निवासी विवेक कुमार झा को गिरफ्तार करने में सफल रही।


तलाशी के दौरान पुलिस ने विवेक के पास से 30 ग्राम स्मैक बरामद कर लिया । गिरफ्तार विवेक से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस गिरोह के उदभेदन में जुट गई।

जबकि आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 243/20 दर्ज कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Share this news

Leave a Comment