• आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कोविड को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
• आम से लेकर खास लोगों ने की अपील- नियमों का पालन आवश्यक
• कोविड वैक्सीन के दोनों डोज लेकर खुद को करें सुरक्षित
छपरा /प्रतिनिधि
जिले में कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर की संभावना के बीच कोविड अनुरूप व्यवहारों को अपनाने के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आगामी त्यौहारों में कोविड संक्रमण से सुरक्षा के प्रति विभाग सतर्क है। ऐसे जिले के प्रबुद्ध लोगों ने यह अपील की है कि त्यौहारों को मनाते समय कोविड अनुरूप व्यवहारों का अनुपालन करना भी जरूरी है। त्यौहारों की खुशियां फीकी न पड़े इसके लिए परिवार के सभी सदस्यों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना है। मास्क का उपयोग, शारीरिक दूरी का पालन, हाथों की सफाई तथा टीकाककरण जैसे नियमों का पालन जरुरी है। दुर्गा पूजा व दीपावली का त्यौहार नजदीक है। ऐसे में बाजारों भीड़ भाड़ अधिक होगी। घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग जरूर करें।
कोविड का टीका है सुरक्षा का विकल्प:
कोविड वैक्सीन ही जीवन की रक्षा कर सकता है। ऐसे में हर व्यक्ति को कोविड का टीका लेना जरूरी है। वैक्सीन का दोनों डोज लेने के बाद ही संक्रमण के खिलाफ शरीर में एंटीबॉडी का विकास होगा। इसलिए पहला डोज लेने के बाद समय अनुसार दूसरा डोज भी जरूर लें। टीकाकरण कराकर खुद और अपने परिवार तथा समाज के लोगों को सुरक्षित करें। टीकाकरण महा-अभियान में शामिल होकर अपना टीकाकरण कराएं।

हरेराम शास्त्री, छपरा सारण
घर पर हीं करें पूजा- अर्चना:
नवरात्र पर भी पूजा पंडालों में न जाकर घर पर ही पूजा-पाठ को प्राथमिकता देना चाहिए। बुजुर्ग, गर्भवती और बच्चों को तो खास तौर पर भीड़ वाले स्थानों जैसे पूजा पंडाल और मेला आदि में शामिल होने से बचना चाहिए। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के चलते संक्रमण की जद में जल्दी आने की सम्भावना रहती है। विभिन्न योगासन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए योगासन को अपने दैनिक कार्यों में शामिल करें। सभी योगासन बिना किसी बाहरी वस्तु या लोगों के संपर्क में आए आसानी से कर सकते हैं।कोरोना से डरें नहीं, बल्कि खुद पर भरोसा रखें। प्राणायाम से प्राणवायु के साथ मानसिक व योग से शारीरिक मजबूती मिलती है।अनुलोम-विलोम प्राणायाम हमारे शरीर की सभी नाड़ियों की शुध्दि करता है तथा शरीर में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाता है। शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ने से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है।

त्योहार का रंग भंग न होने पाए:
जितना संभव हो सके, घर पर ही पर्व मनाएं और एक-दूसरे से खुशियां बांटें। बाहर से आने वाली वस्तुएं न जाने कितने हाथों से होकर घर तक पहुंचती हैं, ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। त्योहार का रंग भंग न होने पाए, इसलिए जरूरी है कि इन छोटे-छोटे उपायों पर पूरा ध्यान रखें।

संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी जरूरी:
त्यौहार के उत्साह में लोगों को कोविड नियम को भूलना नहीं चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। दुर्गा पूजा के दौरान घरों में भी नियमों का पालन करना चाहिए। एक शिक्षक होने के नाते मेरा कर्तव्य भी है कि नियमों का पालन करूं और इसके लिए एक दूसरे को प्रेरित करूं। मैं सभी अपील करती हूं कि मास्क का प्रयोग, शरीरिक दूरी का पालन जैसे व्यवहारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

प्रियंका कुमारी, शिक्षिक, गर्ल्स स्कूल, छपरा
इन नियमों का पालन जरूरी:
• तीसरी लहर से बचने के लिए टीकाककरण कराएं
• गर्भवती महिलाओं के लिए भी टीकाकरण जरूरी है
• घर से निकलते समय मास्क का उपयोग करें
• भीड़-भाड़ वाले जगहों पर शरीरिक दूरी का पालन करें
• वैक्सीन का दोनों डोज लें, ताकि प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो
• वैक्सीनेशन के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करें
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- एसएसबी-पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तारमुरलीधर झा/दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल पलसा की … Read more
- महिला से मोबाइल छीन कर बाइक सवार बदमाश फरारसागर चंद्रा/ किशनगंज पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बाइक सवार बदमाशों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रविवार को बदमाशों ने घर जा रही महिला को अपना शिकार … Read more
- बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, रुपये और आभूषण ले गया चोरकिशनगंज/सागर चंद्रा अज्ञात चोरों के द्वारा बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। शहर के लहरा चौक अलफलाह नगर निवासी सोहेल अहमद बकरीद की नमाज अदा करने … Read more
- दहेज की मांग कर पत्नी को घर से निकाला,दुधमुंहे बच्चे को छीना, पुलिस ने दिलाया वापससागर चंद्रा/किशनगंज शहर के धरमगंज में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं उसने महिला की गोद से उसके दुधमुंहे … Read more
- कुर्की वारंट जारी होने के बाद फरार आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया न्यायिक हिरासत मेंराज कुमार/पोठिया/किशनगंज: पोठिया थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत कुर्की वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान … Read more
- न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर कुर्की-जब्ती, दरवाजे-खिड़कियां समेत सामान जब्तबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत न्यायालय के निर्देश पर जारी कुर्की जब्ती आदेश के तहत बहादुरगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित दुलाली गावं के एक आरोपी के घर कुर्की जब्ती की कारवाई की। कुर्की जब्ती की … Read more
- किशनगंज:जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं,दिए जरूरी निर्देशसंवाददाता/ किशनगंज बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा आम जनमानस की समस्याओं को … Read more
- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर,दो लोग घायलकिशनगंज /निशांत किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइक में टक्कर मार दिया जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना सोमवार शाम की है। … Read more
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जिलाध्यक्ष का चुनाव में उमाकांत आनंद निर्विरोध चुने गयेकटिहार – शहर के जैन अतिथि भवन विनोदपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें उमाकांत आनंद को पुनः जिला अध्यक्ष के रुप में निर्विरोध चुना गया। इस दौरान … Read more
- शिक्षक ने किया दूसरा विवाह:दूसरी पत्नी संग मिल पहली पत्नी को कर रहा प्रताड़ितपीड़िता भाई संग पहुंची थाना सुरक्षा की लगाई गुहार मनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के रतनपुर निवासी सरकारी शिक्षक पर उसकी पत्नी ने दूसरी पत्नी संग मिल उसे और बच्चों … Read more
- प्रभारी मंत्री डाॅ. प्रमोद कुमार के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता ने रेलवे स्टेशन पर किया स्वागतकटिहार – बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री जिला प्रभारी मंत्री डाॅ. प्रमोद कुमार के कटिहार आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कटिहार … Read more
- गेड़ाबाड़ी बाजार में जनसंवाद:दुकानदारों की पीड़ा सुनकर समाधान का दिया भरोसाकोढ़ा /कटिहार-कोढा के गेड़ाबाड़ी बाजार में सोमवार को जनप्रतिनिधियों और फुटकर दुकानदारों के बीच सीधा संवाद देखने को मिला। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे दुकानदारों ने अपनी समस्याएं खुलकर … Read more
- जनता की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता- तारिक अनवरकाढ़ागोला स्टेशन के कायाकल्प कार्य का किया निरीक्षण बरारी/कटिहार – सांसद तारिक अनवर ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर आम लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। … Read more
- टेढ़ागाछ में शुरू हुआ शर्मा प्योर वाटर प्लांट, अब घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजलटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के झुनकी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 07 स्थित टाटा भट्ठा के समीप सोमवार को शर्मा प्योर वाटर जल शोधन एवं वितरण केंद्र का भव्य उद्घाटन किया … Read more
- स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान को सफल बनाने हेतु प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में सोमवार को स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान को सफल बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की … Read more
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फारबिसगंज में हुआ जोरदार स्वागत,भाजपा पर साधा निशानाअररिया/बिपुल विश्वास बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम का फारबिसगंज आगमन पर विधायक मनोज विश्वास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या … Read more
- बंद पड़े आरबीएचएम जुट मिल के जमीन पर नये सिरे से उद्योग लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापनबियाडा क्षेत्र से फोरलेन सड़क को लिंक रोड से जोड़ा जाय – विकास कटिहार – बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर के विधायक बिहार विधानसभा की नवगठित आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता … Read more
- ट्रैक्टर पलटने से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत,परिजनों का रो रोकर बुरा हालकुरसेला /कटिहार – एसएच-77 पर बल्थी महेशपुर चौक के समीप रविवार को ट्रैक्टर पलटने से गंभीर रूप से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कोशकीपुर निवासी मंटू … Read more
- मनिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,जमीन में छिपाकर रखी 700 लीटर देशी शराब बरामदमद्य निषेध के बावजूद मद्यपान कर हंगामा करने के आरोप में छः लोगों को पुलिस ने पकडा डीएसपी के नेतृत्व में बोरनी बैरगाछी मे तीन मामले में न्यायालय के आदेश पर कुर्की जप्ती … Read more
- पोखर में डूबने से 4 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहरामहसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कालसर पंचायत के ऋषि टोल गोदैया गांव में एक दर्दनाक हादसे में पोखर में डूबने से 4 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद … Read more
- पुलिस ने 12 घंटे के अंदर हत्या की घटना का किया उद्वेदन,प्रेम प्रसंग में युवक की हुई थी हत्याबारसोई /कटिहार – एक प्रेमिका के चक्कर में दूसरे प्रेमी ने अख्तरुल की चाकू मारकर हत्या कर दी । महज 12 घंटे के अंदर बारसोई पुलिस हत्या मामले में बड़ा खुलासा किया है … Read more
- जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के प्रगति की समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने दिया निर्देशबाढ, शिक्षा, नल जल, समाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस कटिहार – विकास भवन सभागार में सुबे के खान एवं भूतत्व विभाग-सह- कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकारसह-जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार … Read more



























