न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पटना में सलमान खान का किया गया पुतला दहन

सलमान खान , करण जौहर के खिलाफ जम कर हुई नारेबाजी

सुशांत सिंह राजपूत के मौत से आक्रोशित युवाओं ने निकाला जुलूस । करण जौहर सलमान खान सहित अन्य पर करवाई की कर रहे है मांग

पटना/डेस्क

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट चुका है । इसी क्रम में मंगलवार को पटना में दर्जनों युवाओं के द्वारा जुलूस निकालकर अभिनेता सलमान खान, करण जोहर सहित अन्य के खिलाफ नारेबाजी की गई और पुतला दहन किया गया ।

मालूम हो की रविवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर में फंदे से लटका हुआ मिला था जिसकी जानकारी मिलने के बाद इस युवा अभिनेता के मौत से पूरा देश शोकाकुल हो गया था ।अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बिहार के पूर्णिया जिले के मल्डीहा गांव के मूल निवासी थे ।हालांकि उनका परिवार अभी पटना में रह रहा था ।

सोमवार को सुशांत के पंचतत्व में विलीन होने के बाद उनकी भाभी भी सदमे को नहीं सह पाई और उनका भी निधन हो गया ।सुशांत के निधन के बाद पूरे देश में बॉलीवुड के खिलाफ आक्रोश है ।

मालूम हो कि अभिनेत्री कंगना राणावत और अन्य अभिनेता अभिनेत्रियों ने सोमवार को सुशांत पर बॉलीवुड में की गई अत्याचार पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी  साथ ही यह मामला भी प्रकाश में आया था कि  उभरते कलाकार सुशांत पर  फिल्म अभिनेता सलमान खान और निर्माता निर्देशक करण जौहर ने बैन लगा रखा था ।

जिसके बाद लोगो का गुस्सा फुट पड़ा है और अब सलमान खान , करण जौहर पर करवाई की मांग के साथ साथ सुशांत के मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग युवाओं ने की है ।मालूम हो की जनाधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव भी सीबीआई जांच की मांग कर चुके है ।

Share this news

Leave a Comment