किशनगंज /अब्दुल करीम
कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो होता … तबीयत से बस एक पत्थर तो उछालो यार…..जी हां इसी कथन को सत्य कर दिखाया है ।किशनगंज के बेटे अनिल बोसक ने,गरीब पिता के इस सुपुत्र की सफलता से जिले वासियों में हर्ष का माहौल है ।मालूम हो कि अनिल बोसक ने सिविल सर्विसेज-2020 की परीक्षा में 45 वां स्थान हासिल किया है।
अनिल को यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली है. अनिल ने 2019 के यूपीएससी परीक्षा में भी सफलता हासिल करते हुए 616 वा रैंक हासिल किया था। लेकिन इस सफलता से संतोष प्राप्त नहीं हुआ,हार नहीं मानते हुए अनिल ने 2020 में फिर परीक्षा दी और इस बार उन्होंने 45 वा रैंक हासिल किया है।अनिल की इस सफलता से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।
बता दे की अनिल के पिता बिनोद बसाक कपड़े की फेरी लगाकर गांव गांव में कपड़े बेचते थे. चार भाइयों में अनिल दूसरे नंबर पर है।अनिल के पिता की माली हालत ऐसी नहीं थी कि देश की प्रतिष्टित यूपीएससी जैसी परीक्षा में बैठते।बचपन से पढाई लिखाई में अनिल मेघावी थे और स्कॉलरशिप के सहयोग से काफी हद तक आगे की पढ़ाई में सहयोग मिल सका।आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद भी अनिल ने हार नहीं मानी।
गौरतलब हो कि अनिल ने आठवीं की पढ़ाई शहर के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल से, वर्ष 2011 में अररिया पब्लिक स्कूल से मैट्रिक, 2013 में 12 वीं की परीक्षा बालमंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल से पास की। इसके बाद वर्ष 2014 में आईआईटी दिल्ली में उन्हें दाखिला मिला। वही वर्ष 2014 में आईआईटी दिल्ली में चयन हुआ।जिसके बाद उन्होने वर्ष 2018 में आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग से आईआईटी पूरा किया।अनिल का पैतृक घर किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के खारुदह में है।
रोजी रोटी की तलाश में इनके पिता किशनगंज के तांती बस्ती मोहल्ले में आये और साइकिल से गांव गावं कपड़े की फेरी लगा कर कपड़े बेचकर बेटे का सपना पूरा किया.अनिल के पिता ने बताया कि अपने बेटे का अरमान पूरा करने के लिए वो कर्ज के बोझ में दब गये थे लेकिन हिम्मत नही हारे . गुदड़ी के लाल अनिल की सफलता से परिवार वालो की खुशी का ठिकाना नहीं है और सभी उसके मेहनत और लगन कि सराहना कर रहे हैं।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- जूट जागरूकता एवं जूट फसल चक्र विषय पर जिलास्तरीय प्रशिक्षण का कल होगा आयोजनकटिहार – जिले के संयुक्त कृषि भवन सभागार में बुधवार को जूट जागरूकता एवं जूट फसल चक्र विषय पर एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कृषि विभाग … Read more
- डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण,यात्री सुविधा और सुरक्षा बढाने का दिया निर्देशडंडखोरा/कटिहार – मंडल रेल प्रबंधक कटिहार ने डंडखोरा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया तथा कमियों को चिह्नित कर उसमें जल्द सुधार लाने का निर्देश दिया।उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधा बढाने और सुरक्षा … Read more
- आपदा प्रबंधन को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजितकटिहार – एनआइसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन के जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी … Read more
- कटिहार:नगर क्षेत्र में स्वगणना कार्य तेजी से – नगर आयुक्तमहापौर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कटिहार – नगर निगम सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वगणना कार्यक्रम को तीव्रता देने को लेकर से एक बैठक बुलाई गयी। जिसमें निगम … Read more
- अबीर-गुलाल के बीच गूंजे जीत के नारे,चार पंचायतों में पैक्स अध्यक्षों का ऐलानसुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी प्रक्रिया बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतों में हुए पैक्स चुनाव की मतगणना मंगलवार को आदर्श मध्य … Read more
- गोल्डन फाईबर जूट की चमक वापस लाने की पहल, निदेशक ने संभावनाओं का किया आंकलनकटिहार – जिले में जूट गोल्डन फाइबर की खोई चमक को वापस लाने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत केन्द्रीय पटसन एवं … Read more
- कटिहार:स्मैक तस्करी के दो आरोपी भेजे गये जेलमनिहारी /कटिहार – पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्मैक की बडी खेप नदी मार्ग से मनिहारी घाट होकर जिले के अन्य भागों में पहुंचाने के लिए ले जायी जा रही है। … Read more
- कटिहार जिले का पच्चीस हजार का ईनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेलकटिहार – जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला चौक पर वर्ष 2026 के प्रथम दिन अज्ञात बदमाशों द्वारा 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गयी थी..पुलिस ने प्रथम दृष्या आपसी रंजिश … Read more
- चांदनी चौक मरंगी से मनसाही हाट मुख्य सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानीमनसाही/कटिहार – पूर्णिया – नारायणपुर हाईवे के मरंगी चांदनी चौक से मनसाही हाट जाने वाली मुख्य सड़क वर्तमान में पूर्णतः जर्जर हो गढ्ढे में तब्दील हो चुकी हैं जिससे क्षेत्र के लोगों को … Read more
- पूर्व मंत्री मंसूर आलम का निधन अपूरणीय क्षति – सुनील यादवबरारी ने खोया अपना जननेता पूर्व मंत्री को नम आंखों से अंतिम विदाई, जनाजे में उमड़ा हजारों लोगों का सैलाब बरारी/ कटिहार – बरारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राज्यमंत्री मंसूर आलम के निधन … Read more
- अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन पर आग से बचाव विषय को लेकर निबंध प्रतियोगिता आयोजितबारसोई /कटिहार – अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन के मौके पर अग्निशमन अधिकारियों की ओर से नगर पंचायत बारसोई स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बारसोई में छात्र-छात्राओं के बीच ‘आग से बचाव’ विषय को … Read more
- पेड़ से लटका मिला महिला का शव, प्रताड़ना का लगा आरोपसालमारी /कटिहार – सालमारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर रेलवे गेट के पश्चिम स्थित एक पोखर के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव कदम के पेड़ से लटका मिला।इस घटना से इलाके में … Read more
- उर्वरक के संतुलित उपयोग पर जागरूकता अभियान, किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारीकिशनगंज/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में मंगलवार को उर्वरक के संतुलित उपयोग को लेकर एक जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों … Read more
- किशनगंज की मिठाई दुकानों में भारी अनियमितता,ग्राहकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़मिठाई दुकानों की जांच के बाद होगी कारवाई: डीएम दुकानदारों ने खुद माना हुई है चूक महामाया द्वारा साफ सफाई के साथ साथ गुणवत्ता का रखा जा रहा है ध्यान राजेश दुबे /किशनगंज … Read more
- टेढ़ागाछ पुलिस की कार्रवाई, पांच फरार वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलविजय कुमार साह / किशनगंज किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कांडों में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत … Read more
- औचक निरीक्षण में कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्थाएं परखी गईं, 80% छात्राएं पाई गईं उपस्थितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टेढ़ागाछ में मंगलवार को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं का … Read more
- KishanganjNews:महिला की हत्या का खुलासा: भैसुर ही निकला मास्टरमाइंड, दो गिरफ्तारमहिला की हत्या का खुलासा पुलिस के द्वारा सफलता पूर्वक कर लिया गया है।मालूम हो कि जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत अर्रा बाड़ी थाना क्षेत्र के बालू बाड़ी में हुए महिला सनवरी बेगम … Read more
- किशनगंज में हाई लेवल बैठक: सीमा सुरक्षा, तस्करी और घुसपैठ पर सख्त निर्देशबिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं डीजीपी विनय कुमार मंगलवार को किशनगंज पहुंचे जहा उन्होंने समाहरणालय में भारत नेपाल क्षेत्र संबंधी मुद्दों पर समीक्षा बैठक की ।आयोजित समीक्षा बैठक में तस्करी … Read more
- किशनगंज में इमारत-ए-शरिया की पहल: इमारत पब्लिक स्कूल में दीनी और दुनियावी तालीम का संगमसंवाददाता:अब्दुल करीम किशनगंज में इमारतें शरिया के द्वारा नौनिहालों को दीनी और दुनियावी दोनों तरह की तालीम देने के उद्देश्य से चूड़ी पट्टी कम्युनिटी हॉल के निकट इमारत पब्लिक स्कूल का संचालन किया … Read more
- टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव, यात्रियों में नाराजगीविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट पर यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी सामने आई है। प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों के आवागमन के बावजूद यहां … Read more
- नो मेंस लैंड से अतिक्रमण हटाने का आदेश, संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई के निर्देशसंवाददाता/किशनगंज मुख्य सचिव बिहार प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से संबंधित मुद्दो पर समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को समाहरणालय में किया गया।बैठक में मुख्य सचिव द्वारा भारत नेपाल … Read more






























