बिजली का करंट लगने से बालक की मौत, परिजनों में पसरा मातम

SHARE:

प्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र के धरहन पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के चंचल शर्मा के दस वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की बिजली की करंट लगने से उसकी मौत हो गयी है। मृतक बालक माता पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक के परिजन ने बताया कि मोबाइल चार्ज करने के लिए इलेक्ट्रिक बोर्ड में तार जोड़ रहा था। तार जोड़ने के दौरान उसे बिजली का करंट लग गया।

इस मौके पर ही उक्त बालक की मौत हो गया।मृतक बालक का पिता केरल मजदूरी करने गया है। मृतक के माता ममता देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।एकलौता पुत्र होने के कारण मृतक के माता का चीख पुकार से हर लोगो की आंखे नम हो गया है। होली त्योहार से एक दिन पहले घर मे मातम छा गया है।

घटना को लेकर गांव में सन्नाटा छा गया है।घटना की सूचना स्वजनों द्वरा बिजली विभाग और अंचलाधिकारी को दिया गया है। विद्युत विभागीय अभियंता विजयकांत ठाकुर ने बताया कि करंट लगने से उसकी मौत हो गई है। अंचलाधिकारी शिखा कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर परिजनों को सौंप दिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!