डंडखोरा/कटिहार–होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर डंडखोरा पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस दौरान थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस थाना क्षेत्र के सभी चौक चौराहों पर स्थानीय लोगों से मिलकर भाइचारे के साथ होली पर्व मनाने और पर्व की आड़ में शराब या अन्य मादक पदार्थ का सेवन नहीं करने की अपील करती नजर आई।
वहीं स्पष्ट संदेश दिया कि उत्पात मचाने या सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।फ्लैग मार्च में एसआई रीतेश कुमार,अरबिंद कुमार, एएसआई सुमन कुमार,राहुल कुमार,संजीत कुमार सहित पुलिस बल एवं ग्रामीण पुलिस शामिल रहे।


























