न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कोरोना जांच मशीन का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

किशनगंज/संवादाता

किशनगंज के लोगो को अब कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा ।जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने सोमवार को जिले के सदर अस्पताल में covid 19 बीमारी के जांच मशीन का विधिवत उद्घाटन किया ।

डीएम डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि इस मशीन के जरिए एक दिन में 40 लोगो की जांच की जा सकेगी और इसका लाभ जिले वाशियो को होगा । डीएम श्री प्रकाश ने बताया कि अभी तक एकत्रित नमूनों को डीएमसीएच दरभंगा भेजा जाता था जहां से रिपोर्ट आने में 3-4 दिन का समय लग जाता था लेकिन अब उसी दिन रिपोर्ट मिल जाएगी ।

मालूम हो कि जिले में अभी 18 संक्रमित मरीज है जिनका उपचार एमजीएम रूरल हैल्थ सेंटर में चल रहा है ।इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन सहित अन्य पदाधिकारी एवं चिकित्सक मौजूद थे ।

Share this news

Leave a Comment