न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले 2 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश/डेस्क

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास सहित 50 स्थानों को बम से उड़ने की धमकी देने वाले दो यवको को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।जानकारी के मुताबिक पकड़े गए दोनों सगे भाई है ।गिरफ्तार दोनों युवक गोंडा के टीकर इलाके के रहने वाले हैं ।

मालूम हो कि  उत्तर प्रदेश पुलिस की इमरजेंसी सर्विस ‘Dial 112’ के व्हाट्सएप नंबर पर 12 जून  एक मैसेज भेजकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 50 अलग-अलग जगहों पर बम धमाके करने की भी धमकी दी गई थी। पुलिस दोनों युवकों के संपर्क की जांच कर रही है ।

मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व मुंबई और पुणे से दो युवकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भेजने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. महाराष्ट्र एटीएस और यूपी एसटीएफ ने इस मामले में दो युवकों वहाब और कामरान अमीन को गिरफ्तार किया था.

Share this news

Leave a Comment