न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

रेड क्रॉस द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

किशनगंज/संवाददाता

रक्तदान जीवनदान की परिकल्पना से विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर स्थानीय सदर अस्पताल,किशनगज में रेडक्रास सोसायटी द्वारा जिला पदाधिकारी सह रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर आदित्य प्रकाश , एमजीएम मेडिकल कालेज के प्रबंधक सह विधान पार्षद डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल एवं रेडक्रास सोसायटी के सचिव मिक्की साहा की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 30 यूनिट रक्त ब्लडबैंक में सुरक्षित किया गया।


इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सह रेडक्रास के अध्यक्ष डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने कहा रेडक्रास द्वारा किया जा रहा रक्तदान शिविर का आयोजन प्रशंसनीय है। जिले में हर माह में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।


वही डक्टर दिलीप जयसवाल ने वैश्विक महामारी कोरोना के समय रेडक्रास द्वारा जरूरतमन्दों को रक्त उपलब्ध कराने की प्रशंशा की और कहा इस कठिन समय ने सोसायटी और उनके सचिव का कार्य सराहनीय रहा है।


रेडक्रास सोसायटी के सचिव मिक्की साहा ने रक्तदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुये कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है और युवाओं को इसके लिये आगे बढ़कर रक्तदान करनी चाहिए।
इस अवसर पर नंदिता दास रिंकू दास सन्तोष साहा एवं दिलीप कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment